ऑन डिमांड नशीली दवा की सप्लाई करने वाले 3 गिरफ्तार

भिलाई दुर्ग (छग)। पुलिस विभाग ने ऑन डिमांड नशीली दवाओं की सप्लाई करने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा है। तीनों आरोपियों के कब्जे से करीब 1.5 लाख रुपए कीमत की अलग-अलग कंपनियों की दवाएं भी बरामद की है।
एसपी प्रखर पांडेय ने बताया कि मोहन नगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। टीआई नरेश पटेल ने बताया कि कई दिनों तक संदिग्ध मोहन की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद बीती रात आरोपी को पकडऩे के लिए घेराबंदी की। उस दौरान जवाहर नगर निवासी मोहन वासनिक और वार्ड 27 दुर्ग निवासी सुमित भोई को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। मोहन वासनिक के कब्जे से 864 कैप्सूल स्पैसोरिड पोक्सीवोन तथा 400 टेबलेट एप्राजोइम के साथ मोटरसाइकिल व बिक्री रकम 2130 रुपए बरामद की। सुमित भोई के कब्जे से 114 कैप्सूल स्पैसोरिड पोक्सीवोन व 1200 टेबलेट एप्राजोइम व 27150 रुपए नकद बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर तीसरे साथी राजेश कुमार सूर्यवंशी को पकड़ा। उसके कब्जे से 720 कैप्सूल स्पैसोरिड पोक्सीवोन व 400 टेबलेट एप्राजोइम बिक्री रकम 6240 रुपए बरामद किया गया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत