ओनरेक्स कफ सीरप समेत तीन सप्लायर गिरफ्तार 

सीधी (मध्य प्रदेश)। थाना पुलिस ने रीवा जिला निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 166 शीशी ओनरेक्स कफ सीरप बरामद की है। सीरप सप्लाई करने में इस्तेमाल की गई मारुति कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी लंबे समय से नशा का धंधा कर रहे थे।
थाना प्रभारी रामपर नैकिन अशोक पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन युवक ओनरेक्स कफ सिरप की खेप लेकर रीवा से पडखुरी की तरफ जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने गांव ममदर जूडा नाला के पास तीन युवकों शुभम तिवारी, पियूष तिवारी और अजय तिवारी के कब्जे से 166 शीशी ओनरेक्स कफ सिरप बरामद की। सभी आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले भी 3 जनवरी को ग्राम पडख़ुरी में आकाश तिवारी नामक युवक के कब्जे से 62 शीशी ओनरेक्स कफ सिरप और कृपाशंकर तिवारी के कब्जे से 40 शीशी ओनरेक्स कफ सिरप जब्त की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 3 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया