औषधि निरीक्षक को लापरवाही के चलते सीएमएचओ ने किया सस्पेंड

बड़वानी (मध्यप्रदेश)। औषधि निरीक्षक, बडवानी कमल अहिरवार को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे ने की। बताया गया है कि यह कार्रवाई शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही बरतने तथा अपनी ड्यूटी सही प्रकार से नहीं निभाने के चलते की गई है।

यह है मामला

सीएमएचओ के अनुसार औषधि निरीक्षक विवेक शर्मा ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र, रेडकॉस भवन, ओल्ड कलेक्ट्रेट कैम्पस, बड़वानी (मध्यप्रदेश) के नाम से खेरची औषधि विकय अनुज्ञप्ति प्राप्ति के लिए प्रस्तुत आवेदन के कैंसिल आदेश से दुखी होकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। कोर्ट के निर्णय के बाद विवेक शर्मा ने 15 फरवरी 2023 को अपीलीय आवेदन राज्य शासन के समक्ष प्रस्तुत किया।

अपील में उल्लेख किये गये बिन्दुओं पर बिन्दुवार टीप औषधि निरीक्षक बडवानी द्वारा लगभग 7 माह विलंब से प्रस्तुत की गई। इस कारण मामले के समाधान में काफी देरी हुई। वहीं, न्यायालय के समक्ष शासन की छवि भी धूमिल हुई है। उक्त कृत्य के कारण सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने औषधि निरीक्षक विवेक शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन के आदेश

औषधि निरीक्षक

मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत बडवानी के औषधि निरीक्षक कमल अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान इनका मुख्यालय कार्यालय उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला बडवानी रहेगा।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 14 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़