औषधि विभाग का कैमिस्ट शॉप पर छापा, प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश )। ड्रग कमिश्नर ने कलान कस्बा में कैमिस्ट शॉप पर छापेमारी कर करीब पांच हजार प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन व चार हजार टेबलेट बरामद कीं। वहीं, एक युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी अनुसार ड्रग कमिश्नर संजय कुमार ने अपनी टीम के साथ कस्बा स्थित शिव मेडिकल स्टोर छापा मारा। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान प्रॉक्सी वन, एक्सो जेसिक, ऑक्सीटोन, जेक्सी वन प्लस, पेंटा जेसील आदि प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुई। टीम इन्हें लेकर थाने पहुंची। वहां सूचीबद्ध किया तो पता चला कि करीब पांच हजार नशीले इंजेक्शन व करीब चार हजार टेबलेट बरामद हुई हैं। दुकान से गिरफ्तार रामसिंह मदनापुर थाने के गांव जौरा भूड़ का रहने वाला है। उसने बताया कि वह मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। मेडिकल स्टोर संचालक संजीव गुप्ता दुकान पर नहीं मिला।
गौरतलब है कि बरेली जीआरपी ने संदिग्ध हालत में खड़े पंजाब के जिला संगरूर में पट्टी दौलत थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप सिंह व जगदीप सिंह को रोका। तलाशी ली तो उनके पास से 220 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इनमें कुलदीप सिंह के पास से 143 रेक्सोजेसिक और जगदीप के पास 77 प्रोमेथोजाइन के दो-दो मिलीलीटर के इंजेक्शन मिले। पूछताछ के बाद पता चला कि वह दवाएं कलान के मेडिकल स्टोर से लेकर आते हैं। दोनों युवकों ने प्रतिबंधित दवाएं मिलने की जानकारी अफसरों को दी गई। ड्रग कमिश्नर संजय कुमार के अनुसार टीम बरेली जंक्शन पहुंची। वहां पकड़े गए दोनों आरोपितों को लेकर कलान पहुंचे। दवाओं की बरामदगी के बाद दोनों को वापस बरेली भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक कलान, शाहजहांपुर अनंतराम राव का कहना है कि मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करीब 15 लाख रुपये की दवाएं बरामद की गई हैं। मेडिकल स्टोर के नौकर को हिरासत में ले लिया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जीआरपी थाना बरेली के इंस्पेक्टर किशन अवतार ने बताया कि जंक्शन पर गश्त के दौरान पंजाब के दो युवकों को पकड़ा गया जिनके पास से प्रतिबंधित दवाएं, इंजेक्शन मिले थे। जिसकी जानकारी जिला औषधि प्रशासन को दी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन