औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोर पर की रेड, 23 दवाइयां जब्त

बल्लभगढ़ (हरियाणा)। औषधि विभाग ने सूचना एनआईटी 5 नंबर स्थित ब्लिंकिट स्टोर पर रेड की है और मौके से 23 दवाइयों को जब्त किया है। विभाग ने यह कार्रवाई मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से दवाइयां बेचे जाने की शिकायत मिलने पर की।

यह है मामला

जानकारी अनुसार जिला औषधि नियंत्रक संदीप गहलान और प्रवीन राठी की टीम को मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से दवाइयां बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के चलते टीम ने संबंधित एनआईटी-5, रेलवे रोड स्थित ब्लिंकिट स्टोर पर छापेमारी की।

बताया गया कि टीम ने छापेमारी से पहले दो एलोपैथिक दवाओं और दो खाद्य पदार्थों का एक ऑनलाइन ऑर्डर कार्यालय पर किया। थोड़ी देर के बाद ही टीम को क्रोसिन एडवांस और डिस्प्रिन टेबलेट की डिलीवरी दो खाद्य पदार्थों के साथ मिल गई। लेकिन इन दवाओं का कोई भी बिल नहीं भेजा गया था। डिलीवरी ब्वॉय ने बताया कि वह एनआईटी-5 रेलवे रोड पर स्थित ब्लिंकिट स्टोर से आया है।

ब्लिंकिट ऐप पर ही मिले ऑनलाइन चालान

औषधि विभाग
 औषधि विभाग

डिलीवरी ब्वॉय से पूछताछ करने पर ऑनलाइन चालान ब्लिंकिट ऐप पर ही मिल गए। जांच में पता चला कि ब्लिंकिट स्टोर फर्म यानी खाद्य सामग्री की बिक्री बिगवे मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की जा रही थी। इसके अलावा 90 मिनिट्स रिटेल प्राइवेट लिमिटेड न्यू डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र फरीदाबाद द्वारा दवाओं की बिक्री की जाती है। उसके पास थोक विक्रेता का लाइसेंस है।

समस्त जानकारी जुटा लेने के बाद औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर छापेमारी की। जांच में मेडिकल स्टोर पर अनुसूचित दवाओं सहित 23 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं मिलीं। जब दवाओं का लाइसेंस मांगा गया तो मौजूद कर्मी लाइसेंस नहीं दे पाया। इसके चलते टीम ने स्टोर पर सभी 23 प्रकार की दवाओं को जांच के लिए जब्त कर लिया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन