औषधि विभाग ने मेडिकल स्टोर से 5 लाख की नशीली दवाएं की जब्त

खटीमा (उत्तराखंड)। औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर क्षेद्ध में एक मेडिकल स्टोर से 5 लाख की नशीली दवाएं जब्त की हैं। आरोपी स्टोर संचालक चरन सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। टीम की जांच में करीब पांच लाख की कीमत के 1353 नशीले इंजेक्शन, 320 कैप्सूल और 960 टेबलेट बरामद हुए हैं।
बता दें कि औषधि नियंत्रक ऊधमसिंह नगर सुधीर कुमार, नैैनीताल की मीनाक्षी बिष्ट, औषधि मुख्यालय खाद्य संरचना एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड के औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, कुमाऊं मंडल के औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी विक्रय हेमंत सिंह नेगी, हरिद्वार के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक एसएस भंडारी की संयुक्त टीम ने बनबसा क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे। वहां भीड़ में से एक व्यक्ति ने टीम को बताया कि खटीमा में एक मेडिकल में नशीले कैप्सूल और इंजेक्शन धड़ल्ले से बेचे जाते हैं। इस पर टीम बाजार चौकी इंचार्ज अनिल चौहान के साथ दोपहर मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नकली दवाओं का जखीरा बरामद कर लिया। आरोपी संचालक चरन सिंह को एनडीपीएस एक्ट, 28ए औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम 1940, 420 आईपीसी के तहत देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक