कंसल ने दूसरी बार संभाला रजिस्ट्रार का पद, फार्मासिस्टों को मिलेगी राहत 

अम्बाला, बृजेंद्र मल्होत्रा। हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार को लेकर न्यायालय में रार चल रही है। इससे राज्यभर के फार्मासिस्टों के प्रमाण पत्र नवीनीकरण व नए रजिस्ट्रेशन माइग्रेशन का काम लंबे समय से अटका हुआ था जिस पर तनिक राहत मिली। हरियाणा स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल के उपचेयरमैन सोहनलाल कंसल को रजिस्ट्रार का एडिशनल चार्ज देने के लिए 10 फरवरी 2020 को कॉउंसिल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए कॉउंसिल के चेयरमैन धनेश अधलखा ने बताया कि राज्यभर के फार्मासिस्टों के कॉउंसिल से सम्बंधित कार्य लंबे समय से लटके पड़े हैं। इनको शीघ्र निपटाने के मन से सभी ने सर्वसम्मति से फैसला लिया और सोहनलाल कंसल को उपचेयरमैन के साथ-साथ रजिस्ट्रार का एडिशनल कार्यभार भी सौंपा है। अधलखा ने बताया कि हरियाणा स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर राज्यभर के सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन मुफ्त बांटेंगे। इसके लिए कॉउंसिल ने 50 लाख रुपए के बजट को मंजूरी दी है। सेनेटरी नेपकिन हरियाणा सरकार की हाई परचेज कमेटी के माध्यम से खरीदे जाएंगे। 15 दिनों के अंदर-अंदर राज्यभर के 11 जिलों के इन स्कूलों में एक साथ इस मुहिम का श्रीगणेश किया जाएगा। 5000 रुपए स्कूल को 2000 रुपए प्रोत्साहन राशि छात्रा को (जो सेनेटरी नेपकिन व स्वच्छता पर सही जानकारी देगी) 3000 रुपए उस वक्ता को दिए जाएंगे जो स्कूलों में ज्ञानवद्र्धन करेंगे। 10 फरवरी को कॉउंसिल में चल रही मीटिंग बारे राज्यभर के फार्मासिस्टों की नजरें उम्मीद लगाए बैठी थी कि राहत मिलेगी, इसलिए कुछ फार्मासिस्ट अपनी समस्या लेकर कॉउंसिल पहुंचे। यमुनानगर निवासी संजय चेयरमैन धनेश अधलखा से मिले। संजय अनुसार जब उन्होंने अपनी समस्या बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का रेफरेंस दिया तो चेयरमैन अधलखा ने उनसे दुव्र्यवहार किया। इस पर संजय ने स्वास्थ्य मंत्री विज को फोन पर जानकारी दी, फिर उन्हीं के निर्देश पर सचिवालय जाकर लिखित शिकायत दी। इस पर कार्यवाही के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने आदेश जारी कर दिए हैं। जब इस बारे चेयरमैन धनेश अधलखा से जानकारी चाही तो उन्होंने किसी प्रकार से किसी भी आगन्तुक से कोई दुव्र्यवहार नहीं करने की बात कही।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 15 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर