कफ सिरप और टेबलेट की भारी खेप बरामद, तीन गिरफ्तार, जेल भेजे

बीहट (बिहार)। प्रतिबंधित कफ सिरप और टेबलेट की भारी खेप जब्त की गई है। आरोपी तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है।

यह है मामला

जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर पपरौर में दो घरों में छापेमारी की। टीम ने मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सीरप तथा नशीली टेबलेट बरामद की है।

कफ सिरप की 8160 बोतल जब्त

जानकारी अनुसार पपरौर पंचायत के वार्ड 9 के विजय राय तथा संजय राय दोनों भाई के घर से 68 कार्टन (कुल 8160 बोतल) कफ सीरप तथा 6 कार्टन (एक लाख 17 हजार 300 टेबलेट) नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली टेबलेट बरामद की। पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों समेत धंधे में शामिल रहने वाले खगड़िया जिला के परबत्ता निवासी हितेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया है।

चंदन कुमार, ओपी अध्यक्ष के अनुसार पपरौर के विजय राय तथा संजय राय द्वारा प्रतिबंधित कफ सीरप तथा नशा का धंधा करने की जानकारी मिली थी। इस पर पुअनि सुधीर कुमार मिश्र, सअनि नीरज कुमार तथा बरौनी, एफसीआई एवं रिफाइनरी थाना पुलिस के साथ घर की छानबीन की गई तो प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद की।

 

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा