कफ सीरप कारोबार में शामिल तीन गिरफ्तार

संबलपुर (उड़ीसा)। पुलिस ने तीन युवकों को भारी मात्रा में कफ सीरप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक संबलपुर और दो झारसुगुड़ा जिला के हैं। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। धनुपाली पुलिस को सूचना मिली कि कुंभारपाड़ा में दीपक दास कफ सीरप का अवैध कारोबार कर रहा है। पुलिस ने दीपक के घर पर छापेमारी कर 10 बोतल कफ सीरप, नशे की 20 गोली और नकद 530 रुपये और एक मोबाइल फोन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दीपक से मिली जानकारी के बाद पुलिस की एक टीम झारसुगुडा पहुंची और वहां मंगल बाजार इलाके के मोहम्मद शहनवाज और मिश्र टॉकीज गली के अंकुश भगत को हिरासत में लेकर उनके पास से 150 बोतल कफ सीरप, 530 नशे की गोली, नकद 3600 रुपये और 2 मोबाइल फोन जब्त किया। पूछताछ में पता चला है कि शहनवाज और अंकुश संबलपुर, झारसुगुडा, सुंदरगढ़, बरगढ़ जैसे जिलों में नशे का नेटवर्क चला रहे थे। संबलपुर के भी कई नशा कारोबारी उनके पास से कफ सीरप और नशे की गोली खरीदते थे और यहां नशेडिय़ों को ऊंची कीमत पर बेचते थे। पुलिस आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल फोन की कॉल्स डिटेल से इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त