कमीशन तय करेगा मेडिकल स्टडीज के नियम

कोटा: मेडिकल एजुकेशन को रेगुलेट करने के लिए अब मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की जगह नई बॉडी नेशनल मेडिकल कमिशन बनाया जाएगी। वहीं, डॉक्टर्स को एमबीबीएस पास करने के बाद अपनी प्रैक्टिस शुरू करने से पहले एग्जिट एग्जाम देना होगा। नेशनल मेडिकल कमीशन बिल को कैबिनेट ने मंजूर कर दिया है। इसके तहत कमीशन को 4 मुख्य जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसे अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल स्टडीज को रेगुलेट करना, मेडिकल कॉलेजों की रेटिंग करना, मेडिकल प्रैक्टिशनर्स पर मॉनिटरिंग मेडिकल एथिक्स को लागू करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कमीशन के 5 मेंबर्स चुनाव के माध्यम से चुने जाएंगे। अन्य मेंबर्स सरकार की ओर से मनोनीत किए जाएंगे। अब यह बिल मंजूरी के लिए लोकसभा राज्यसभा में रखा जाएगा। खास बात ये है कि अब एमबीबीएस करने के बाद भी डॉक्टर्स को एग्जिट एग्जाम देना होगा। इससे एग्जाम को पास करने के बाद ही डॉक्टर्स को प्रैक्टिसिंग लाइसेंस मिल पाएगा। वहीं, एग्जिट एग्जाम के स्कोर के आधार पर ही पोस्ट ग्रेजुएट में एडमिशन मिलेगा। अब तक नीट पीजी के जरिए मेडिकल स्टूडेंट्स को एडवांस के स्टडीज के लिए एडमिशन मिलता था।

Related Posts

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली। दवा उद्योग को सरकार 7,000 करोड़ की मदद देने की कवायद में जुटी है। औषधि विभाग देश में बल्क-ड्रग का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसमें…

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 1 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 13 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील