‘कार्डेस’ के नाम पर बिक रही नकली दवा

आगरा। हृदय रोग में काम आने वाली ब्रांडेड कंपनी की टेबलेट ‘कार्डेस’ के नाम पर नकली दवा का बाजार गर्म है। 1.25 और 2.5 एमजी के रूप में मिलने वाली इस टेबलेट का निर्माण सनोफी इंडिया लिमिटेड करती है। कंपनी ने इसकी अपने स्तर पर जांच कराई तो दवा नकली पाई गई। पिछले दिनों शिकायत पर औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा चौक स्थित मंजू मेडिकल स्टोर पर जांच-पड़ताल कर मामला रफा-दफा कर डाला था।
मेडिकल स्टोर संचालक ने पूछताछ में उन थोक दवा कारोबारियों के नाम भी बताए, जहां से दवा खरीदी गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर भी औषधि विभाग की टीम मात्र खानापूर्ति में ही जुटी रही। टीम ने कार्डेस टेबलेट के सैंपल लेकर इन्हें जांच के लिए भेज दिया है। यह दवा कहां से खरीदी गई, बिल क्यों नहीं लिए गए, टीम ने इसकी पड़ताल नहीं की। मेडिकल स्टोर सडक़ किनारे है, दवाओं पर धूल रहती है।
इसे आधार बनाया, एक्सपायर दवाएं एक जगह न रखने, दवाओं का रखरखाव ठीक न होने पर ड्रग एक्ट के तहत दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सूत्रों की मानें तो फव्वारा दवा बाजार में नकली दवा का बड़ा कारोबार है। यहां पहले भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है। मेडिकल स्टोर संचालक बिना बिल की दवाएं सस्ते में खरीदकर बेचते हैं। इससे उनके टर्नओवर पर भी अंकुश लग जाता है और टैक्स कम देना पड़ रहा है। औषधि विभाग के सहायक आयुक्त के. मोदी के मुताबिक, गुणवत्ताविहीन दवा बेचने वाला कोई भी, उसके खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 19 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी