किडनी के मरीजों को घर बैठे मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

नई दिल्ली। अब किडनी के मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए दूर बड़े शहर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग उनके घर पर पेरिटोनियल डायलिसिस सेवा उपलब्ध कराएगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत यह सुविधा दी जाएगी। हाल में भारत सरकार ने इसे लागू कराने के लिए सभी राज्यों को निर्देश भेजे हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगर सभी राज्य इस सेवा को अपने यहां लागू कराते हैं तो हर साल जान गंवाने वाले दो लाख मरीजों को बचाया जा सकता है।
बता दें कि सरकार ने 2016 में इसकी घोषणा की थी। पेरिटोनियल डायलिसिस शरीर के अतिरिक्त द्वव्य को बाहर निकालने की प्रक्रिया है। यह शरीर में बनने वाले विषैले तत्वों को बाहर निकालती है। इस डायलिसिस प्रक्रिया को लागू कराकर सरकार महंगी डायलिसिस प्रक्रिया को गरीब मरीजों की पहुंच में लाना चाहती है। मरीज की जांचकर डॉक्टर बताएंगे कि उसे हीमो डायलिसिस की आवश्यकता है या पेरिटोनियल डायलिसिस की। अगर पेरिटोनियल डायलिसिस की आवश्यकता हुई तो डॉक्टर मरीज के शरीर में कैथेटर ट्यूब डालेंगे। नेफ्रोलॉजिस्ट मरीज व उसके परिवार को इसकी तकनीक से प्रशिक्षत कर देंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को किट और दवा मुफ्त मिलेगी व अन्य को रियायती दामों पर उपलब्ध होगी। मरीजों की पेरिटोनियल डायलिसिस की जाएगी। मरीज को एक पेरिटोनियल किट और दवाएं दी जाएंगी, जिनसे बिना किसी सहायता के डायलिसिस किया जा सकेगा।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 6 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 6 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 7 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 16 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 15 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़