केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु की दवा उद्योग को सलाह

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने भारतीय फार्मा के वैश्विक विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए दवा उद्योग को गुणवत्ता एवं किफायती कीमत पर ध्यान देना चाहिए।
प्रभु ने छठी वार्षिक अंतरराष्ट्रीय दवा एवं स्वास्थ्य देखभाल प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद कहा कि सरकार भारतीय दवा उद्योग को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय दवा उद्योग को नए बाजारों तक ले जाने का प्रयास कर रही है। ये क्षेत्र अफ्रीकी और दक्षिणी अमेरिकी देश हैं। इन देशों में उत्पाद की कीमत बहुत महत्व रखती हैं। इसके अलावा इन देशों के बाजारों में यूरोप और अमेरिकी दवा कंपनियों का आधिपत्य हैं।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चीन ने भी भारतीय दवा कंपनियों के लिए अपना बाजार खोलने पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नए बाजारों में गुणवत्ता और किफायती कीमतों का बहुत महत्व हैं। इसलिए भारतीय कंपनियों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता और कीमतें कम रखने पर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शनी में 130 देशों के 650 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैंं। इनमें कई देशों के दवा नियामक भी शामिल हैं।
प्रभु ने वैश्विक दवा कारोबारी कंपनियों और नियामकों को भारतीय दवाओं की गुणवत्ता और किफायती कीमत के संबंध आश्वस्त करते हुए कहा कि नए बाजार खोजने की जरूरत है। अफ्रीका जैसे बाजार में किफायती कीमतें बहुत महत्व रखती हैं और भारतीय कंपनियां इसे पूरा सकती हैं। उन्होंने प्रतिस्पर्धात्मक और पूरक बाजार रणनीति पर जोर देते हुए कहा कि इससे प्रत्येक फार्मा क्षेत्र को फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि दवा कंपनियों को परंपरागत और बचाव करने वाली दवाएं निर्मित करने पर बल देना चाहिए।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 18 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर