केमिस्टों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगी एसोसिएशन

अम्बाला। पीसीए (पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन) के पूर्व अध्यक्ष एवं मौजूदा राज्य महासचिव सुरिंदर दुग्गल ने अपने पहले कार्यकाल एवं मौज़ूदा समय के शुरुआत में राज्य औषधि प्रशासन एवं राज्य सरकार को दवा व्यवसाइयों के हित में कई सुझाव भेज पुराने ढर्रे पर एफडीए नियमों में बदलाव करने की मांग की थी, जिस पर न तो औषधि प्रशासन ने कोई संज्ञान लिया और न सरकार ने कोई सार्थक कदम ही उठाया। इसके चलते पीसीए ने पंजाब के मुख्यमंत्री समेत औषधि प्रशासन को दवा व्यवसाइयों के हित में अपनी मांगों को नजरअंदाज करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेताया कि वे संगठन स्तर पर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय से पीसीए के पदाधिकारियों को 31 जनवरी 2019 को सचिवालय स्थित कार्यालय में बुलावा भेजा है। इसे स्वीकार करते हुए दुग्गल ने बताया कि उनकी टीम सरकार को दवा व्यवसाइयों की अनजाने में हुई गलतियों के कारण रद्द होने वाले ड्रग्स लाइसेंस के प्रति नरम रवैया चाहते हंै। जैसे किसी के पार्टनर या मालिक की मृत्यु होने, लाइसेंस के नवीकरण में छोटी-मोटी लापरवाही के चलते नवीकरण आवेदन में देरी के चलते लाइसेंस रद्द करने, पार्टनर / स्वामित्वशिप में तब्दीली के नियमों में अन्य राज्यों के अनुरूप विभागीय सजा देकर नवीकरण की नीति व नए लाइसेंस की कड़े नियमों में नरमाई बरतने की मांग को प्रभावी ढंग से रखेंगे ताकि मुख्यमंत्री को सार्थक निर्णय लेने में कोई कठिनाई न हो।

Related Posts

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 8 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 10 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 18 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 19 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए