कैंसर, एफएसडीए, उत्तर प्रदेश, एनपीपीए, हेमंत राव

  • जमीनी नेता की छवि वाले विज को अधिकारी नहीं बता रहे जमीनी हकीकत
  • इंटरनेशनल फूड हब में शुमार गुडग़ांव से महीने में फूड जांच का एक सैंपल लिया
चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य एवं फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों के बीच जब तालमेल नहीं है, तो इनके साझा प्रयास से जनता की सेहत का ख्याल रखने की बात तो बेमानी ही लगती है। दो दिन पहले 17 मई को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नाम से जारी सरकारी विज्ञप्ति में खाद्य एवं औषध प्रशासन की अप्रैल माह की कार्य रिपोर्ट को देख कर तो कुछ ऐसा ही प्रतीत होता है।
सरकारी विज्ञप्ति में स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं हरियाणा के खाद्य एवं औषध प्रशासन द्वारा प्रदेश के विभिन्न भागों में तम्बाकू, गुटका, सुपारी, पान मशाला, मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अप्रैल माह में 52 नमूने एकत्र किए गए, जिनमें से 15 नमूने मानकों के अनुरूप नही पाये गए। विज्ञप्ति में बताया गया कि अप्रैल माह के दौरान अम्बाला जिले से 12 नमूने एकत्र किए गए हैं। इसी प्रकार हिसार से 5, करनाल से 4, रोहतक से एक, सिरसा से एक, गुडग़ांव से एक, रेवाड़ी से 2, जीन्द से एक, पानीपत से 4, कैथल से 3 तथा मेवात से 3, कुरूक्षेत्र से 5, पंचकूला से 5 तथा यमुनानगर में 5 नमूने एकत्र किए गए हैं। फूड सेफ्टी नियम तो कहते हैं कि एक जिले से एक महीने में 30 सैंपल लेना अनिवार्य है, लेकिन फूड सेफ्टी अधिकारी 21 जिलों में कुल 12 हैं और उनमें से भी फिलहाल 8 को ही काम करने का अधिकार है, तो नियम पूरे होना मुश्किल है। हालांकि जिले में सीएमओ के समन्वय में एसएमओ को फूड सैंपल भरने की पावर सरकार ने दे रखी है, लेकिन इस ‘पावर’ में करंट कहीं नजर नहीं आ रहा है।
खैर मुद्दे की बात पर आते हैं, मेडीकेयर न्यूज ने फूड सेफ्टी अधिकारी ओमकुमार से सवाल किया कि स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि आप ने रोहतक से अप्रैल महीने में एक ही सैंपल लिया है, यह सुनकर वह सकते में आ गए और तुरंत रिकॉर्ड खंगलवाया और बताया कि उन्होंने 8 सैंपल लिए हैं और बाकायदा उनका विवरण संवाददाता को बताया। अब स्वास्थ्य मंत्री को सच माने या फूड सेफ्टी अधिकारी को।
सवाल है कि क्या चंडीगढ़ में ऊंचे ओहदों पर बैठे अधिकारियों को जिलों से सही आंकड़ें नहीं मिल रहे, यदि मिल रहे हैं तो स्वास्थ्य मंत्री के नाम से जारी विज्ञप्ति में गलत आंकड़े मीडिया में क्यों दिए जा रहे हैं। जनता की सेहत कितनी सुधरेगी यह तो बाद की बात है, फिलहाल तो अधिकारियों की इस तरह की कार्यशैली से स्वास्थ्य मंत्री की छवि जरूर बिगड़ रही है।
 
सीआईडी सीरियल में एसीपी प्रद्युमन का चर्चित डायलॉग याद आ गया
 ‘कुछ तो गड़बड़ है’।
इस विज्ञप्ति को ध्यान में रख, स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ मीडिया को भी सजग रहने की जरूरत है। सरकारी विज्ञप्तियों में प्रस्तुत आंकड़ों की पड़ताल कर प्रकाशित करें, ताकि पाठकों तक सच्चाई पहुंचे।
  • Related Posts

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने वाले लाभार्थियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा…

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    गुरुग्राम (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त हुआ है। इलाज के नाम पर ज्यादा पैसे वसूलने के मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 5 views
    आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 7 views
    प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 7 views
    नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 9 views
    लेबलिंग नियम उल्लंघन पर 13.79 लाख के मेडिकल उपकरण जब्त

    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    • By Desk
    • November 14, 2026
    • 7 views
    मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 26 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 16 views
    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए