कैंसर की दवा रोकेगी कोरोना को शरीर में बढ़ने से 

अमेरिका। अमेरिकी वैज्ञानिकों की एक टीम ने संभावना जताई है कि कैंसर की एक दवा है जो कोरोना वायरस को शरीर के अंदर बढ़ने और अधिक वायरस बनाने से रोक देगी।  इससे कोरोना वायरस कोविड-19 से पीड़ित एक मरीज दूसरे व्यक्ति को संक्रमित नहीं कर पाएगा।  या यूं कहें कि कोरोना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे इंसान तक नहीं पहुंच पाएगा, क्योंकि वह एक ही इंसान के शरीर में सीमित हो जाएगा।  
अमेरिका के केंटकी स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ लुईविले के वैज्ञानिकों का दावा है कि विशेष प्रकार के कैंसर के ड्रग से कोरोना वायरस को शरीर में फैलने से रोका जा सकता है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि यह कैंसर ड्रग एक सिंथेटिक डीएनए है. जिसे ये एप्टामर (Aptamer) कहते हैं।  एप्टामर शरीर में मौजूद उन कोशिकाओं की बाहरी परत को मजबूत कर देता है, जिसे छेदकर कोरोना वायरस शरीर में अंदर जाता है और कोशिकाओं को खाकर और वायरस बनाता है।   
एप्टामर को खोजा है यूनिवर्सिटी ऑफ लुईविले की प्रोफेसर डॉ. पॉउला बैट्स और उनकी टीम ने।  पॉउला ने बताया कि यूनिवर्सिटी में रीजनल बायोकंटेंनेंट लैब है।  जो अमेरिका की बेहतरीन प्रयोगशालाओं में से हैं।  यहां त्रिस्तरीय बायोसेफ्टी सुविधाएं हैं। 
डॉ. पॉउला बैट्स ने कहा कि हमने कैंसर के ड्रग एप्टामर को कोशिकाओं पर जांचा है।  यह कोशिकाओं की बाहरी परत को बांधकर मजबूत कर देता है।  इससे कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन इसे छेद नहीं पाते।  इससे होता ये है कि कोरोना वायरस शरीर में कोशिकाओं को खाकर और वायरस नहीं बना पाते। 
डॉ. पॉउला बैट्स ने बताया कि इस दवा को लेकर किसी भी प्रकार एनिमल या ह्यूमन ट्रायल की जरूरत नहीं है।  इससे बेवजह समय बर्बाद होगा।  कैंसर की दवा एप्टामर जांची परखी दवा है।  हम सीधे इसका कोविड-19 मरीजों पर उपयोग कर सकते हैं।   डॉ. पॉउला बैट्स ने कहा कि हमें उम्मीद है कि जल्द ही हम अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से यह अनुमति मिल जाएगी। ताकि कोरोना के मरीजों पर एप्टामर दवा का ट्रायल शुरू कर सकें।  क्योंकि कोरोना की दवा बनने में अभी 12 से 18 महीने लगेंगे।  
  • Related Posts

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 10 views
    हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 21 views
    प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 16 views
    दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    • By Desk
    • October 18, 2026
    • 14 views
    डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 23 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 25 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए