कैंसर को बिना साइड इफेक्ट के जड़ से खत्म कर देगी ये दवा !

भोपाल (मध्यप्रदेश)। जानलेवा रोग कैंसर को जड़ से खत्म करने का दावा करने वाली नई दवा ईजाद की गई है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह दवा कैंसर को बिना साइड इफेक्ट के जड़ से खत्म कर देगी। इस दवा के अगले साल बाजार में आने की उम्मीदें हैं। इजरायली वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले साल तक कैंसर का जड़ से इलाज मुमकिन है। यही नहीं, इस दवा का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं नहीं है। गौरतलब है कि इजरायल में एनोल्यूशन बायोटेक्नोलॉजिज लिमिटेड (एईबीआई) कंपनी से जुड़े वैज्ञानिक अपने परीक्षण के आखिरी चरण पर हैं। अगर वह सफल हो जाते हैं तो वे दुनिया की पहली ऐसी दवा बना लेंगे, जिससे कैंसर पूरी तरह से मरीज के शरीर से खत्म हो सकता है। परीक्षण सफल रहा तो डब्ड मुटाटो नाम से यह दवा अगले साल तक कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ रहे मरीजों के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी के चेयरमैन डैन एरिडोर के अनुसार ये दवा पहले दिन से ही अपना असर दिखाएगी। बाजार में मौजूद महंगे इलाज की प्रक्रियाओं से अलग यह दवा काफी सस्ती भी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका समाधान सामान्य और व्यक्तिगत दोनों होगा। मुटाटो कैंसर को निशाना बनाने वाली पेप्टीडेस (एक प्रकार की एमिनो एसिड) और एक खास टॉक्सिन (जहर) का मिश्रण है जो सिर्फ कैंसर पीडि़त कोशिकाओं को ही निशाना बनाता है। इससे स्वस्थ कोशिकाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। फिलहाल चूहों पर इस दवा का सफल परीक्षण हो चुका है और इसी साल इंसानों पर भी इसका ट्रायल किया जाएगा। अगर यह ट्रायल सफल रहा तो इससे कैंसर से जूझ रहे लाखों मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत