कैंसर पर कंट्रोल के लिए टाटा से मांगी मदद

चंडीगढ़। जानलेवा कैंसर रोग अब हरियाणा में भी अपनी जड़ें फैलाने लगा है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मद्देनजर राज्य सरकार कैंसर रोग पर कंट्रोल के लिए सक्रिय हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने हिसार के अग्रोहा मेडिकल कालेज में कैंसर अस्पताल खोलने के लिए निजी क्षेत्र के टाटा मेमोरियल अस्पताल को प्रस्ताव भेजा है। टाटा ग्रुप ने भी सरकार के प्रस्ताव को सकारात्मक रिस्पांस दिया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में फिलहाल 20 हजार से अधिक कैंसर रोगी हैं जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली सहित दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता है। सरकारी स्तर पर झज्जर के बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की परियोजना जल्द सिरे चढऩे वाली है। 32 एकड़ पर 2035 करोड़ में बनने वाले इस संस्थान से झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी सहित पूरे दक्षिणी हरियाणा को फायदा होगा।

इसी तरह अंबाला छावनी में 50 बेड के कैंसर अस्पताल के बनने से यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत सहित उत्तर हरियाणा के लोगों को फायदा होगा। उत्तर और दक्षिण हरियाणा में कैंसर अस्पताल के प्रोजेक्ट बनने के बाद हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और साथ लगते क्षेत्रों के कैंसर मरीजों के लिए इस जोन में कैंसर इंस्टीट्यूट की जरूरत महसूस की जा रही थी। बता दें कि खेती में उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल और आरामदेह जीवन शैली के चलते पिछले पांच साल में ही प्रदेश में करीब सात हजार नए लोग कैंसर की चपेट में आ गए।

मृतकों की संख्या भी दोगुनी तक जा पहुंची। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर, जबकि पुरुषों में फेफड़ों और गले का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है।  हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि कैंसर रोगियों को इलाज की उच्च स्तरीय सुविधाएं दिलाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। झज्जर के बाढ़सा और अंबाला छावनी में कैंसर अस्पताल की परियोजना पूरी होने के बाद लोगों को प्रदेश में ही बेहतर इलाज मिलेगा। हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल बनाने के लिए हमने टाटा मेमोरियल ट्रस्ट को प्रस्ताव भेजा है जिस पर सकारात्मक जवाब मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर समझौते को सिरे चढ़ाने में लगे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त