कैंसर सहित कई गंभीर रोगों की लाखों की दवाइयां गायब 

नरसिंहपुर (मप्र)। जिला अस्पताल के स्टोर से लाखों रुपए की दवाइयां गायब होने और शिकायत के बाद भी अस्पताल प्रबन्धन के चुपी साध लेने से मामले पर संशय बना हुआ है। माना जा रहा है कि यहां ड्रग माफिया सक्रिय है। कलेक्टर द्वारा गठित जांच टीम को भी बड़े पैमाने पर ऐसे सबूत मिले हैं। गौरतलब है कि नरसिंहपुर के जिला अस्पताल के स्टोर रूम से लाखों की दवाइयां गायब हो गई। हद तो यह हो गई कि ये दवाइयां बाहर से बरामद हुई। मामले का खुलासा तब हुआ, जब सहायक स्टोर कीपर नीलेश वर्मा को एक दिन पहले रखी दवाएं स्टोर से गायब मिलीं। सहायक स्टोर कीपर ने अस्पताल के सीएमएचओ और सिविल सर्जन से शिकायत की। जब उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई न हुई तब उसने कलेक्टर को शिकायत कर दी। कलेक्टर को शिकायत के बाद जांच टीम गठित की गई और अब जांच जारी है।
सहायक स्टोर कीपर नीलेश वर्मा की शिकायत पर जांच न करने वाली सीएमएचओ भी अब कलेक्टर की जांच के आदेश के बाद मामले में अनियमितता की स्वीकार रही हंै। इसके साथ ही स्टोर से गायब सरकारी दवाइयों को बाहर से बरामद करने की जांच भी कर रही हैं। वे भी अब कलेक्टर की जांच के भरोसे हैं पर उन्होंने मामले मामले पर एक्शन क्यों नही लिया, इसे लेकर खुद भी जांच के घेरे में हैं। जिला अस्पताल में स्टोर से दवाइयां गायब की जा रही हैं। स्टोर से गायब हुई दवाइयों में थैलेसीमिया, कैंसर, थायराइड, ह्दय रोग सहित कई गंभीर बीमारियों की दवाइयां शामिल हंै जिनकी बाजार में कीमत, सरकारी के मुकाबले कहीं ज्यादा है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 10 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 13 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक