कैडिला फार्मा के चेयरमैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत

अहमदाबाद। देश की जानीमानी दवा कंपनी कैडिला फार्मा के चेयरमैन राजीव मोदी पर पुलिस थाने में केस दर्ज हो गया है। यह केस चेयरमैन की पत्नी मोनिका मोदी ने कराया है। मोनिका मोदी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि उनके बंगले में उनके पति राजीव मोदी के जरिये उनके साथ मारपीट की गई। बता दें कि मोनिका मोदी कैडिला फार्मा की निदेशक भी हैं। मोनिका मोदी के पुलिस थाने पहुंचते ही उनके पति राजीव मोदी भी वहां आ पहुंचे। बाद में दोनों पक्षों के वकील भी आए। मोनिका का आरोप है कि राजीव मोदी का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है जिस कारण लंबे समय से दोनों के संबंधों में दरार आ चुकी है। उसी महिला के चलते राजीव मोदी उनके साथ मारपीट करते हैं। थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोशिश हुई। जानकारी के मुताबिक, राजीव और मोनिका के बीच प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर समाधान हुआ है। बच्चे किसके साथ रहेंगे, इसका फैसला बच्चों पर ही छोड़ा गया है। हालांकि समाधान की शर्तों को जगजाहिर न करने की बात दोनों पक्षों की ओर से पेश की गई है। फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है लेकिन मोनिका ने चार महीने में मामला सुलझाने की शर्त रखी है। इसके बाद आधिकारिक तौर पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा