कैमिस्टों को आने-जाने के लिए सरकार करेगी पास जारी

पटना (बिहार)। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं उससे बचाव तथा इससे उत्पन्न स्थिति एवं वैश्विक महामारी के मद्देनजर आयुक्त पटना प्रमंडल संजय कुमार की अध्यक्षता में बैइक हुई। इसमें बिहार केमिस्टस व ड्रगिस्टस एसोसिएशन, फार्मा डिस्टीब्यूटर एसोसिएशन, पटना केमिस्ट व ड्रगिस्टस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों साथ जिला पदाधिकारी पटना, वरिय पुलिस अधीक्षक पटना, क्षेत्रिय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं पटना , पटना सिविल सर्जन, सहायक ड्रग कंट्रोलर, ड्रग इंस्पेक्टर शामिल हुए। इस बैठक में ड्रग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को दवा की आपूर्ति, उपलब्धता, ट्रांसपोर्टेशन, दुकानदारों / स्टाफों की आवाजाही, बाजार सेनिटाइजेशन, आदि समस्याओं से विस्तृत रूप से अवगत कराया।
इसके आलोक में आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं एसोसिएशन के लोगों के साथ विचार-विमर्श कर निम्नलिखित निर्णय लिया। किसी भी दवा विक्रेताओं एवं उनके कर्मचारियों के आने जाने के लिए जल्द से जल्द पास निर्गत करने के लिए सहायक ड्रग कंट्रोलर विश्वजीत दास गुप्ता को निर्देशित किया गया है। जीएम रोड में पूरे दिन किसी भी प्रकार की निजी गाडिय़ों-मोटरसाइकिल का प्रवेश वर्जित रहेगा। मालवाहक वाहन दवा डिलेवरी के लिए दिन में बारह बजे तक एवं शाम छह बजे के बाद ही मंडी में जा सकते हैैं। प्रशासन के द्वारा प्रतिदिन सुबह और शाम जी एम रोड़ की सफाई एवं सेनिटाइजेशन किया जाएगा। दवा विक्रेताओं को प्रशासन से पूर्ण सहयोग रहेगा। सभी दवा दुकानों को खोलना अनिवार्य कर दिया गया है, इस की अवहेलना पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया है। अगर कहीं भी किसी प्रकार की दवाइयां अनुपलब्ध हो तो तत्काल क्षेत्रिय संगठनों के संज्ञान में लाएं। दवाओं की आपूर्ति के लिए ट्रांसपोर्ट एवं कूरियर सेवाओं को अविलंब सुचारू रूप से चालू किया जाएगा। कोराना के संक्रमण से बचने का एक मात्र उपाय सोशल डिस्टेंस है। प्रशासन की ओर से लगातार सोशल डिस्टेंस रखने के लिए लोगों से अपील की जा रही हैं, हम दवा विक्रेता इसका पूर्णत: पालन करें। दुकानदार एवं ग्राहक एक-दूसरे के बीच एक मीटर का डिस्टेंस अवश्य मेंटेन करें। बिहार केमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष परसन्न कुमार सिंह ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि समय-समय पर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों को पूर्ण रूपेण पालन कर इस अभियान को सफल बनाएं। अपना बचाव करें और दूसरे को भी बचाएं।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 12 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर