कैमिस्ट को एमआरपी से ज्यादा कीमत पर दवा बेचते पकड़ा

भागलपुर। कोरोना से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाइयों की कालाबाजारी जोरों पर है। ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने दवा दुकानदार को एमआरपी से ज्यादा कीमत पर दवा बेचते रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी अनुसार एमपी द्विवेदी रोड में अमित मेडिकल हॉल से ड्रग इंस्पेक्टर ने खुद ही विटामिन सी दवा का एक पत्ता खरीदवाया। दुकानदार ने 37 रुपए की दवा के लिए 60 रुपए लिए। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने छापेमारी की तो दवा के तीन पत्ते मिले। इम्युन बढ़ाने वाली 6 तरह की दवा भी मिली। सभी दवाइयां जब्त कर ली गईं। दुकानदार दवा की खरीद-बिक्री का दस्तावेज तक नहीं दिखा सका। ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया, विटामिन सी की दवा दोगुनी कीमत में बेचने की शिकायतें थी। हमने खुद दवा खरीदकर मंगवाई। दुकानदार ने 60 रुपए लिए। इसके बाद जांच की तो सब सामने आ गया। दवा की कालाबाजारी होने के प्रमाण मिले। दवा की खरीद-बिक्री के कोई दस्तावेज दुकानदार नहीं दिखा सका। हालांकि दुकानदार ने छापेमारी के दौरान अधिक दाम में दवा न बेचने की बात कही। कहा कि बच्चों ने बेच दी होगी। अब ऐसा नहीं करेंगे। इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकानदार पर कार्रवाई के लिए लाइसेंसिंग ऑथोरिटी को पत्र भेजेंगे।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 14 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़