कैमिस्ट शॉप से खरीदी दवा में मिली पिन 

रोहतक। सामान्य अस्पताल के पास स्थित कैमिस्ट शॉप सेे खरीदी गई दवा में लोहे की पिन मिलने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता का दावा है कि जब दवा का पैकेट खोला तो गोली में ही पिन नजर आ रही थी। उसने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों के अलावा सीएम ङ्क्षवडो पर भी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता बसंत विहार कॉलोनी निवासी नवीन का कहना है कि वह अपनी पत्नी को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गया था। इसी दौरान उन्होंने अस्पताल के पास ही एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदी। उसने जब दवा का पैकेट खोला तो उसमें से एक गोली में स्टैपलर की पिन आधी बाहर निकली मिली। इसकी शिकायत उसने अधिकारियों से की। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने उक्त दुकान पर छापामारी की। दुकान में अनियमितताएं मिलने पर दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उक्त मेउिकल स्टोर अभी भी
खोला जा रहा है। इस संबंध में जिला औषधि नियंत्रक मनदीप मान का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद दुकान पर छापामार कर दवा के सैंपल लिए गए। दुकान पर अन्य अनियमितताएं भी पाई गई। इस कारण दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, सैंपल लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ भेजे गए हैं। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। दुकान खोलकर दवा की बिक्री करने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। दुकानदार अगर ऐसा करते पाया गया तो कार्रवाई करेंगे।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 20 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज