कैमिस्ट शॉप से लाखों की नशीली दवाइयां बरामद

तरनतारन (पंजाब)। सेहत विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली लाखों रुपए की दवाइयां बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
 इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कोर्ट रोड पट्टी में स्थित गिल मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। टीम ने मौके पर बिना रिकार्ड नशे के तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की। इनमें 1400 गोलियां माइक्रालिट, 2300 कैप्सूल खुले और 1700 खुली गोलियां (दोनों नशीली), 10 टीके डाइजीपाम, 170 टीके ट्रामाडोल, 3,320 गोलियां कलोरो डाईजीपाक्साइड, 127 कैप्सूल ट्रामाडोल, 2 हजार 70 गोलियां एल्प्राजोलम, 37 गोलियां पैटरिल शामिल हैं। ड्रग इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह सोढी के अनुसार इस मेडिकल स्टोर से पहले भी दो बार नशे के तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयां बरामद की जा चुकी हैं।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए