कैमिस्ट से रिश्वत मांगने पर ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

जबलपुर। कोरोना संक्रमण की आड़ में दवा दुकानदारों पर धौंस जमाकर अवैध वसूली करने के मामले में ड्रग इंस्पेक्टर रामलखन पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि आरोपी अधिकारी ने कुछ दिन पहले ग्रामीण क्षेत्रों की दवा दुकानों में रात के समय जाकर मास्क आदि के बिल की माँग कर दुकानदारों से अभद्रता की थी। विवाद बढऩे पर जिले के दुकानदारों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। तब इस अधिकारी ने ड्रग एसोसिएशन के पदाधिकारियों से लिखित में माफी माँगी थी। लेकिन अब उसने फिर मेडिकल के सामने स्थित दवा दुकानों पर जाकर जाँच के नाम पर दबाव बनाते हुए दुकानदारों से 10-10 हजार रुपए की माँग की। दुकानदारों ने इसका विरोध किया। मौके पर पहुँचे एसडीएम आशीष पांडे ने भी डीआई के जाँच के तरीके पर सवाल उठाते हुए उन्हें फटकार लगाई। नाराज दवा दुकानदारों ने कार्यवाही की माँग करते हुए दुकानें बंद कर दीं, वहीं घटना की खबर मिलते ही शाम के करीब शहर की अधिकांश दवा दुकानें बंद हो गई थीं। मेडिकल के दवा दुकानदारों ने एसडीएम गोरखपुर को शिकायत पत्र लिखकर कार्यवाही न होने तक दुकानें बंद रखने की जानकारी दी। अधिकारी की इस हरकत की जानकारी मिलने पर विरोध स्वरूप पड़ोसी जिलों में भी दवा दुकानें बंद होने की सूचना है। केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर बठीजा ने बताया कि डीआई पटेल रिश्वत न देने पर दुकान सील करने की धमकी देते हंै। संभागीय आयुक्त चौधरी ने निलंबन की कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत कलेक्टर भरत यादव की अनुशंसा पर की, उसे कमिश्नर ऑफिस में अटैच किया गया है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर को दवा व्यापारियों की शिकायतों पर अपर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस सौंपा था।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 7 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 16 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 16 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत