कोडीनयुक्त कफ सिरप से लदी कार जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सहरसा (बिहार)।सदर थाना पुलिस ने चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि त्रिमूर्ति चौक के पास एक बिना नंबर प्लेट की बोलेनो कार में कुछ लोग भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप लेकर खड़े हैं। वे इसे किसी तस्कर को पहुंचाने जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर सदर थाना की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए त्रिमूर्ति चौक के पास दबिश दी। मौके पर सडक़ किनारे एक ब्लू रंग की बोलेनो कार खड़ी दिखाई थी। पुलिस जैसे ही कार के पास पहुंची तो उनहें देखकर दो युवक कार को स्टार्ट कर भागने लगे। पुलिस ने उनहें घेरकर पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें से 16 सौ बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुआ।

दोनों आरोपियों को जेल भेजा

गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम नया बाजार निवासी संजय कुमार पुत्र सीताराम यादव तथा रूपनगरा निवासी मो. सदरूल पुत्र मो कबीर बताया। पुलिस ने बरामद कफ सिरप के साथ कार को जब्त कर लिया और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना ले आयी। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन