कोरोना का डर बता मरीजों से हजारों ठगे

पाली। मरीजों को कोरोना संक्रमण का डर बताकर मरीजों से हजारों रुपए ठगने के आरोप में एक झोलाछाप पकड़ा गया है। सादड़ी में चिकित्सा विभाग और पुलिस कार्रवाई में पकड़ा गया मां आशापुरा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का संचालक राजेंद्र जे. पाल फर्जी डिग्रियों के सहारे ढाई साल से मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा था। आरोपी ने जनवरी 1986 में पुणे के आम्र्ड मेडिकल कॉलेज से एमडी की। इसके बाद अक्टबूर 1988 में मुंबई विद्यापीठ से एमबीबीएस किया, जबकि एमबीबीएस करने के बाद ही एमडी की जा सकती है। आरोपी ने इन डिग्रियों को लेकर पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि दोनों डिग्रियां उसने पुणे से ही एक लाख रुपए में ऑनलाइन मंगवाई थीं। कभी खुद को कश्मीरी विस्थापित परिवार तो कभी दिल्ली का बताने वाला यह झोलाछाप पुलिस को लगातार अपने बयानों से भटका रहा है। कोरोना का डर बताकर उसने कई मरीजों से 40 से 50 हजार रुपए तक वसूल लिए थे। जानकारी के अनुसार सादड़ी के जूना मार्ग पर स्थित मां आशापुरा मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल को लेकर शिकायतें मिलने पर सीएमएचओ डॉ. आरपी मिर्धा ने टीम के पुलिस के साथ कार्रवाई की थी। उसकी डॉक्टरी पर शक होने पर सीएमएचओ ने एमबीबीएस को लेकर कई सवाल किए। यहां तक कि खुद को डॉक्टर बताने वाले इस व्यक्ति से पुलिस ने सिजेरियन तथा डिग्री की स्पेलिंग लिखवाई तो यह बता नहीं पाया था। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। झोलाछाप डॉक्टर ने मई 2018 से मार्च 2019 में सुमेरपुर के प्रमुख भगवान महावीर अस्पताल में खुद को वरिष्ठ फिजिशियन बताते हुए नौकरी की थी। इस दौरान एक मरीज को टाइफाइड बताते हुए उसे 13 यूनिट ब्लड चढ़ा दिया था। इसके बाद भी लगातार हालात खराब होने पर अस्पताल प्रबंधन को भी शक हुआ। इस बीच उसने नौकरी छोड़ दी। इस दौरान पता ही नहीं चला कि यह वास्तव में डॉक्टर है या नहीं। जानकारी में आया कि उक्त फर्जी डॉक्टर ने सुमेरपुर में भगवान महावीर अस्पताल के समीप ही मां आशापुरा मल्टी स्पेशियलिटी नाम से 20 बेड का अस्पताल खोल लिया।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर