कोरोना किट खरीद घोटाले की जांच का मामला गरमाया

लखनऊ। कोरोना किट की खरीद में हुए घोटाले की जांच का मामला गरमा गया है। बता दें कि ग्राम पंचायतों में पल्स ऑक्सीमीटर और इन्फ्रारेड थर्मामीटर की खरीद में हुई अनियमितता की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी गई है। विभाग में जिला पंचायतराज अधिकारियों के निलंबन को लेकर आक्रोश भी बढ़ रहा है। गौरतलब है कि सोनभद्र के प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल के निलम्बन का है। पंचायतीराज निदेशक किंजल सिंह ने आदेश जारी करके जायसवाल को निलंबित कर दिया है। आारोप है कि जायसवाल ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत के जरिये दबाव बनाकर 312 ग्राम पंचायतों में पल्स आक्सीमीटर और थर्मल थर्मल स्कैनर यानि थर्मामीटर खरीदवाकर भुगतान करवाया गया। इसमें 294 ग्राम पंचायतों को 6000 रुपये की दर से और 7 ग्राम पंचायतों में 6000 रुपये अधिक की दर पर भुगतान करवाया गया जबकि 10 ग्राम पंचायतों को 6000 रुपये से कम की दर पर भुगवान करवाये गये। इस तरह से जायसवाल द्वारा उ.प्र. सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत अनैतिक कार्य किये गये। निलंबन आदेश में यह भी कहा गया कि जायसवाल ने राजपत्रित अधिकारी न होते हुए नियम विरूद्ध ग्राम पंचायतों के कार्यों की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृतियां प्रदान की गयीं। उधर, श्री जायसवाल ने अपने छह पृष्ठों के स्पष्टीकरण में इन सभी आरोपों का बिन्दुवार जवाब देते हुए इन आरोपों को स्वीकार करने से इनकार किया है। उनका कहना है कि इन उपकरणों की खरीद में उनकी कोई भूमिका नहीं है। यह उपकरण कई फर्मों से विभिन्न दरों पर ग्राम पंचायतों द्वारा खरीदे गये। उन पर लगे आरोप निराधार व तथ्यहीन हैं।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त