कोरोना की आड़ में कैमिस्ट महंगी बेच रहे दवाइयां

शाहजहांपुर, बरेली (उप्र)। कोरोना वायरस की आड़ में झोलाछाप और मेडिकल स्टोर संचालकों ने मिलकर जीवनरक्षक दवाइयां मनमाने दामों पर बेचना शुरू कर दिया है। ज्यादातर जीवनरक्षक दवाओं में इस्तेमाल होने वाले साल्ट को चीन से आयात होना और इनकी आवक बंद बताकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लूटा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के दवा विक्रेता जरूरतमंदों को बुखार, दर्द निवारक और एंटीबायोटिक दवाएं 20 से 30 फीसदी महंगी बेच रहे हैं। कहा जा रहा है कि साल्ट न आने से फार्मा कंपनियां उनके दाम बढ़ा रही हैं। थोक दवा विक्रेता भी मानते हैं कि ब्रांडेड कंपनियों की तुलना में जेनेरिक दवाएं 50 से 60 फीसदी सस्ती पड़ती हैं और इनमेें इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर साल्ट चीन से आयात होते हैं। इसलिए जेनेरिक दवाओं के ज्यादातर खरीदार ग्रामीण क्षेत्र के गरीब तबके के लोग होते हैं। अधिकांश झोलाछाप जेनेरिक दवाएं थोक में खरीद लेते हैं और गांवों मेें इलाज के दौरान उन्हें महंगे दामों पर खपाते हैं। खास बात यह है कि इन दवाओं के रैपर पर प्रिंट एमआरपी उनकी वास्तविक कीमत से चार-पांच गुना ज्यादा होती है। देहात क्षेत्र में झोलाछाप एक चौथाई कीमत पर खरीद ले जाते हैं और ग्रामीणों को एमआरपी पर बेचकर भारी मुनाफा कमाते हैं। कोरोना वायरस की आड़ में जिन दवाइयों के दाम मनमाने वसूले जा रहे हैं, उनमें एलोपैथी में बुखार, सिरदर्द, पेचिश, कमजोरी आदि बीमारियों के उपचार में पैरासिटामोल, डाइक्लोफिनेक, सेफेक्सिम, टिनिडाजोल, एमोक्सिलीन, सिप्रोफ्लॉक्सिन, डेक्सामेथासोन, थर्माडॉल, जेंटामाइसीन, थर्माडॉल, डेकाड्यूराबोलिन लिक्विड वाले अन्य ब्रांड नेम के जेनेरिक इंजेक्शन के नाम शामिल हैं।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़