कोरोना के उपचार में सहायक दवा समेत 37 के सैंपल फिर से फेल, जरुरी दवाएं शामिल

सोलन। हिमाचल प्रदेश में बनी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार में सहायक एक दवा समेत नौ दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। इन दवाओं में अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को दी जाने वाली दवा, सूखी खांसी, अल्सर, कोलेस्ट्रोल, एलर्जी, सूजन, तनाव दूर करने की दवा शामिल है। अगस्त में कुल 1245 दवाओं के सैंपल लिए थे, जिनमें 1207 सैंपल मानकों पर खरे उतरे, जबकि 37 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।

सोलन जिले के आंजी स्थित मैक्स रिलीफ हेल्थ केयर में कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में दी जाने वाली दवा फैवीमैक्स के दो सैंपल, कालाअंब स्थित डिजिटल विजन कंपनी के सूखी खांसी की दवा कपसेट सीरप, बरोटीवाला क्षेत्र की एक्टीनोवा कंपनी में अल्सर की दवा रेनीटीडाईन, बद्दी के थाना क्षेत्र में गल्फा लैबोरेटरी कंपनी की कोलेस्ट्रोल की दवा एटोरवेस्टाटिन टैबलेट, मानपुरा औद्योगिक क्षेत्र की अल्ट्रा ड्रग कंपनी में एलर्जी की दवा डोवल सेट एम, झाड़माजरी स्थित विनस बायोसाइंसेस में तैयार होने वाली सूजन दूर करने की दवा वेटनेकॉन, कालाअंब के खैरी स्थित पुष्कर फार्मा कंपनी की गाय व भैंस का दूध उतारने की दवा ओक्सीटोसिन और परवाणू की क्लीविस लाइफ साइंस कंपनी की तनाव दूर करने की दवा बुफिटिप-150 ईआर के सैंपल फेल हुए हैं।

ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने बताया कि सैंपल फेल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। बाजार से स्टॉक हटाने के लिए निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। इनमें सात दवाएं सोलन और दो सिरमौर में बनी हैं। वहीं, प्रदेश की नौ समेत देश में बनी कुल 37 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन के अगस्त के ड्रग अलर्ट में ये दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं।

 

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 19 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 14 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 10 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 11 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 14 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची