कोरोना के नए वेरिएंट के खिलाफ कारगर है फाइजर-मॉडर्ना की वैक्‍सीन: शोध

वॉशिंगटन। भारत में कहर ढा रहे कोरोना वायरस के B.1.617 वेरिएंट के खिलाफ अमेरिका की फाइजर और मॉडर्ना कोविड-19 वैक्‍सीन को कारगर पाया गया है। अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्‍टर एंथनी फाउची ने बताया कि न्‍यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के ताजा शोध में यह जानकारी निकलकर सामने आई है। इसमें कहा गया है कि एमआरएनए तकनीक पर आधारित दोनों ही कोरोना वायरस वैक्‍सीन म्‍यूटेशन के खतरे के बाद भी भारत में मिले कोरोना वेरिएंट के स्‍पाइक प्रोटीन खत्‍म करने में सक्षम है। डॉक्‍टर एंथनी फाउची ने कहा कि यह अध्‍ययन इस बात का संकेत है कि हमें कोरोना वायरस वैक्‍सीन लगवाना चाहिए। कोरोना वायरस का B.1.617 वेरिएंट ज्‍यादा संक्रामक है और भारत समेत दुनियाभर में तबाही मचाए हुए है। फाउची ने कहा कि अमेरिका को लगातार टीकाकरण को बढ़ावा देकर इस वेरिएंट को मात दी जा सकती है। अमेरिका में B.1.617 वेरिएंट का पहला मामला अप्रैल में सामने आया था। दरअसल इसके बाद से अमेरिका के कई राज्‍यों में कोरोना वायरस का यह वेरिएंट सामने आया है। इसके बाद अमेरिका के बाइडेन प्रशासन ने भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस