कोरोना कैरियर न बन जाए दवा कारोबारी

गोरखपुर : कोरोना एपिडेमिक को लेकर हुए लॉकडाउन-2 में जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अवेयरनेस कैंपेन से लेकर दंड बैठक तक कराए जाए रहे हैं। वहीं पूर्वाचल की सबसे बड़ी दवा मंडी भालोटिया में दवा कारोबारी पैसा कमाने की होड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही भूल जा रहे हैं। गोरखपुर समेत, सोनौली बार्डर, बिहार के सिवान, बलिया, आजमगढ़, बस्ती, महाराजगंज आदि जिले से हजारों की संख्या में फुटकर दवा व्यापारियों की भीड़ जुट रही है, जो जाने अनजाने में कोरोना कैरियर का काम कर रहे हैं। ड्रग्स इंस्पेक्टर की कार्रवाई और चेतावनी के बाद भी दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं कर रहे हैं। हांलाकि भीड़ को देखते हुए कचहरी क्लब के मैदान में पार्किंग की व्यवस्था कराई गई है। सहायक आयुक्त औषधि राजेश श्रीवास्तव व ड्रग्स इंस्पेक्टर जय सिंह ने  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिया गया।

ड्रग्स इंस्पेक्टर जय सिंह ने इस्ट यूपी के सबसे बड़े दवा मार्केट में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जहां फुटकर दवा कारोबारी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाते पाए गए। वहीं गोरखपुर मंडल के सहायक आयुक्त औषधि राजेश श्रीवास्तव व ड्रग्स इंस्पेक्टर जय सिंह ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान थोक दवा व्यापारी एसके फार्मा, जीएम काम्प्लेक्स स्थित बजरंग फार्मा एवं पशुपति दवा बाजार स्थित राधे मेडिकल एजेंसी के संचालक सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाने पर औषधि व प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत अग्रिम आदेश तक दुकानें बंद रखने का आदेश दिया। इसके पूर्व दुकान खोलते हुए पाए जाने पर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्रग्स इंस्पेक्टर ने अन्य दुकानदारों को भी चेतावनी दिया है कि दुकानों पर भीड़ होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

  • Related Posts

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

    दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

    DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 4 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 4 views
    NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 4 views
    अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 4 views
    स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 4 views
    देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 4 views
    हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन