कोरोना तीसरी स्टेज पर पहुंचा : एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया

नई दिल्ली। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि देश के कुछ हिस्सों में कोरोना तीसरी स्टेज में पहुंच चुका है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया है कि देश अभी कोरोना के मामले में दूसरी स्टेज पर ही है। अगर हम इसे रोकने में कामयाब रहे तो यह स्टेज दो पर ही रहेगा। डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि दुनिया के हिसाब से देखें तो हमारी स्थिति ठीक है। दुनिया में जितने केस आए हैं, उसके मुकाबले हमारे यहां बहुत कम मामले हैं। अब यहां टेस्टिंग ज्यादा हो रही है। उसमें मामले कम निकल रहे हैं लेकिन चिंता का विषय भी है क्योंकि कई जगह हॉट स्पॉट बन रहे हैं। जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के केस एकदम से बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां केस डबलिंग का जो टाइम था, वो बढ़ा हुआ है। कुछ एरिया में कम्युनिटी फैल रहा है, उसे रोकना होगा। इसके लिए हमें लॉकडाउन का पालन करना होगा। यह तभी हो सकेगा जब हमें हर किसी को घर से निकलने से रोकना होगा। डॉक्टर गुलेरिया ने बताया कि जहां पर हम ट्रेस नहीं कर पा रहे हों कि मामला कहां से शुरू हुआ है, वहां कम्युनिटी स्प्रेड है। उन्होंने कहा कि ऐसे केस मुंबई में सामने आए और कुछ अन्य राज्य में सामने आए हैं। कुछ एरिया में लोकल स्प्रेड का शक है। भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण से 109 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पूरे देश में इसके संक्रमण के कुल मामले 4067 हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार की शाम के बाद अब तक देश में कोरोना संक्रमण के करीब 490 नये मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान इस घातक वायरस ने 26 लोगों की जान ले ली है। कोरोना के कुल मामलों में 30 फीसदी तब्लीगी जमात से जुड़े हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई