कोरोना दवा ‘फेविपिराविर’ हुई सस्ती, अब ये है कीमत

मुंबई। दवा निर्माता ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने कोरोना वायरस के इलाज में कारगर मानी जा रही अपनी एंटीवायरल दवा फेविपिराविर की कीमत 27 फीसदी तक घटा दी है। ग्लेनमार्क ने इस दवा को फैबीफ्लू के नाम से जून के महीने में लॉन्च किया था। फैबीफ्लू दवा कोरोना वायरस के मामूली से लेकर गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों के इलाज में इस्तेमाल की जा रही है। लॉन्चिंग के समय इस दवा की कीमत 103 रुपये रखी गई थी लेकिन अब इसकी कीमत में 27 फीसदी की कमी कर दी गई है यानी 103 रुपये की मिलने वाली एक टैबलेट अब 75 रुपये में मिलेगी। ग्लेनमार्क ने अपनी घोषणा में कहा कि फैबिफ्लू की कीमत में 27 फीसदी की कमी की गई है और अब इसकी नई कीमत 75 रुपये है। कंपनी की तरफ से कहा गया कि बड़े पैमाने पर दवा के उत्पादन और बेहतर पैमाने पर हुए लाभ की वजह से दवा की कीमत में कमी संभव हो सकी क्योंकि ग्लेनमार्क भारत में दवा का एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट और फॉम्र्युलेशन दोनों बना रही है और इन सब का फायदा मरीजों को हो रहा है। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख आलोक मलिक ने कहा कि हमारे रिसर्च में ये पता चला है कि दूसरे देशों में मिल रही फेविपिराविर की तुलना में हमने सबसे कम बाजार लागत पर भारत में फैबीफ्लू लॉन्च किया है और हम उम्मीद करते हैं कि कम कीमत होने की वजह से अब ये दवा देश के हर मरीज को आसानी से उपलब्ध हो सकेगी, इसके अलावा कंपनी ने फैबीफ्लू की क्षमता और सुरक्षा को बारीकी से समझने के लिए एक पोस्ट मार्केटिंग सर्विलांस स्टडी भी की है। इसमें 1000 ऐसे मरीजों पर स्टडी की गई, जिन्हें इलाज के दौरान फैबीफ्लू दी गई थी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन