कोरोना पीडि़तों के लिए आपात अस्पताल की तैयारी

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोनावायरस का मुख्य केंद्र बनकर उभरी है। ऐसे में यहां स्वास्थ्य सेवा से जुड़े बुनियादी ढांचे को कम समय में तैयार करना बेहद जरूरी हो गया है। यहां कोविड-19 से जुड़े आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू की भारी कमी देखी जा रही है। शहर के डॉक्टर भी मरीजों को जल्दी ठीक करने के लिए नए और प्रायोगिक उपचार प्रोटोकॉल पर अमल करने की कोशिश कर रहे हैं। नगर प्रशासन कोविड-19 के लिए खासतौर पर बेड और आईसीयू बेड तैयार करने की कोशिश में जुटा है। चीन में कोरोनावायरस का केंद्र बने वुहान की तर्ज पर ही अब मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के वाणिज्यिक केंद्र में 1,000 बेड वाला अस्थायी अस्पताल तैयार करने पर काम शुरू कर दिया है। बीकेसी में विशाल प्रदर्शनी स्थल पर थोड़े कम गंभीर मरीजों के लिए आइसोलेशन की सुविधा दी जाएगी। इसके एक पखवाड़े में तैयार होने की उम्मीद है। भविष्य में जरूरत पडऩे पर इस नए अस्थायी केंद्र में बेड की तादाद बढ़ाकर 5,000 तक की जा सकती है।
पिछले हफ्ते इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ था। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) इस अस्पताल का संचालन करेगी जहां अन्य चीजों के अलावा ऑक्सीजन सुविधाएं, पैथोलॉजिकल प्रयोगशालाएं होंगी। शहर के डॉक्टर उपचार के सभी संभव तरीकों पर अपने हाथ आजमा रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मरीज जल्दी ठीक हो जाएं। यहां मरीजों के इलाज की देखरेख करने वाले 9 प्रमुख डॉक्टरों को मिलाकर एक कार्यबल बनाया गया है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों पर जोड़ों में दर्द से लेकर त्वचा की बीमारियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले जैविक दवाओं का प्रयोग करने से लेकर अब डॉक्टरों ने एक नए उपचार प्रोटोकॉल को अपनाने की कोशिश करने का फैसला किया है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट