कोरोना योद्धाओं को दी जाएगी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा

दिल्ली।  कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई में पहली पंक्ति में खड़े कोरोना योद्धाओं को अब हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा दी जाएगी।  देश में कोरोना ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों, कंटेनमेंट जोन और विभिन्न जगहों पर पहली पंक्ति में खड़ो होकर काम कर रहे कर्मचारियों को ये दवा दी जाएगी। इसके अलावा जिन अस्पतालों में कोरोना वायरस के मरीज भर्ती नहीं हैं, वहां काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों को भी यह दवा लेनी होगी।  बता दें कि आईसीएमआर, स्वास्थ्य मंत्रालय, एम्स और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी सहित कुछ संस्थानों के शुरुआती अध्ययन में पता चला है कि हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के सेवन से कोरोना संक्रमण का खतरा कम हुआ है।

हालांकि, इसके कुछ दुष्प्रभाव भी सामने आए हैं, लेकिन वो ज्यादा गंभीर नहीं हैं।  ऐसे में ज्वाइंट मॉनिटरिंग ग्रुप और नेशनल टास्क फोर्स ने यह दवा किसे देनी है उसका दायरा बढ़ाने का फैसला किया है।  दिल्ली के तीन सरकारी अस्पतालों में इस दवा पर अध्ययन किया गया था।  कुल 1,323 लोगों को यह दवा देकर दुष्प्रभाव देखे गए। 214 लोगों में मामूली दुष्प्रभाव मिले।  कुछ लोगों को पेट दर्द, उल्टी तो कुछ को हृदय संबंधी परेशानी हुई।  7-8 लोगों को गंभीर दिक्कतें हुईं।  इस बार दवा खाने वालों को विशेष एहतियात बरतने और नियमित ईसीजी करवाने की सलाह दी गई है।

  • Related Posts

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 3 views
    FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 3 views
    नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 3 views
    फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 4 views
    दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    • By Desk
    • October 21, 2026
    • 4 views
    कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    • By admin
    • October 20, 2026
    • 13 views
    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर