कोरोना संक्रमण ने एक और डॉक्टर की ली जान

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक बीएएमएस डॉक्टर की कोरोना वायरस के कारण दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉक्टर की पत्नी और बेटे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही 14 दिन के भीतर डाक्टर ने जितने भी मरीज देखे हैं, उनकी तलाश शुरू हो गई है। डॉक्टर के घर के आसपास के चार मोहल्लों को सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के बीएएमएस डॉक्टर की तबीयत 7 अप्रैल को ज्यादा खराब हो गई थी। इस दौरान उनका परिवार ने उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लेकर आए थे। यहां शनिवार को डॉक्टर ने कोराना वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। बुलंदशहर के डीएम रविंद्र कुमार और शिकारपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. शशि शेखर ने की इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि हम संक्रमण ना फैले इस दिशा में काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस से पीडि़त एक 62 वर्षीय डॉक्टर की मौत दो दिन पहले हो गई थी। उसमें यह साफ नहीं हुआ था कि जिस डॉक्टर की मौत हुई है क्या वह मरीजों के इलाज के दौरान पीडि़त हुआ था या फिर कोरोना वायरस संक्रमित किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद। आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से हमेशा गुलजार रहने वाला मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा शहर इंदौर इस समय कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पखवाड़े भर से कफ्र्यू के सख्त घेरे में है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई