कोरोना संक्रमित महाराष्ट्र में 4000, दिल्ली में 2000 के पार

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या महाराष्ट्र में 4000 पार हो गई है जबकि दिल्ली में 2000 से अधिक लोग इस बीमारी के चपेट में आ गए हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही और इन छह राज्यों में संक्रमितों की कुल संख्या 12311 हो गयी है जो देश में कोरोना से हुई मौतों के कुल आंकड़े का लगभग 71 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढक़र 17265 हो गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 543 तक पहुंच गया है। अब तक 2547 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में एक दिन में 552 की वृद्धि दर्ज की गयी और कुल आंकड़े चार हजार को पार कर 4203 हो गये। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 12 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढक़र 223 हो गयी है। राज्य में 507 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटों में 110 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण अब तक कुल 2003 लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं तथा इस दौरान तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढक़र 45 हो गई है। राजधानी में कुल 72 मरीजों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद गुजरात में संक्रमितों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखी गयी और यहां 367 नये मरीजों के साथ 1743 हो गयी तथा 10 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 63 पहुंच गयी है। वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान 127 नये मामले सामने आये है और इनका आंकड़ा बढक़र 1478 हो गया। राज्य में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढक़र 14 हो गयी है। तमिलनाडु में 105 नये संक्रमित सामने आये है और संक्रमित मरीजों की संख्या बढक़र 1477 हो गई हैं तथा राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गयी और यह 15 पर बनी रही। मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1407 पर ही बनी रही तथा राज्य में मृतकों की संख्या में भी कोई वृद्धि नहीं दर्ज की गयी तथा यह 70 पर बरकरार रही। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 115 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1084 हो गई है तथा तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 17 हो गयी है। तेलंगाना में इस दौरान 35 नये मामले सामने आये और संक्रमितों की कुल संख्या 844 हो गयी। राज्य में इस संक्रमण से कुल 18 लोगों की मौत हुई है। केरल में 402 लोग संक्रमित हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।
दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 646 और कनार्टक में 390 लोग संक्रमित हैं तथा इन राज्यों में क्रमश: 15 और 16 लोगों की मौत हुई है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 350 है और पांच लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पंजाब में 16, पश्चिम बंगाल में 12, हरियाणा में तीन, झारखंड और बिहार में दो-दो तथा मेघालय, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 29 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी