कोरोना से बचाने की इस दवा ने ले ली 17 हजार लोगों की जान, डॉक्टरों ने दी थी सलाह

मुंबई। कोरोना से बचाव की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन ने 17 हजार से भी ज्यादा मरीजों की जान ले ली। हैरानी की बात यह है कि इस दवा को लेने की सलाह डॉक्टरों ने ही मरीजों को दी थी। इस बात का खुलासा एक नई स्टडी में हुआ है।
स्टडी में बताया गया है कि कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टरों ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल की सलाह दी थी। अब इस दवा की वजह से 17 हजार मौतों का अनुमान लगाया जा रहा है।

छह देशों में मरे 17 हजार लोग

फ्रांसीसी शोधकर्ताओं ने इस रिपोर्ट में पाया कि कोविड-19 की पहली लहर के दौरान अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दी गई। इस दवा के सेवन से छह देशों में लगभग 17 हजार लोगों की मौत हो गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने की थी अपील

कोरोना महामारी के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकियों से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा लेने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि वह खुद इस चमत्कारी दवा को ले रहे हैं। बता दें कि इस दवा का इस्तेमाल अक्सर रुमेटीइड गठिया और ल्यूपस के इलाज के लिए किया जाता है। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन मलेरिया की दवा है। इसका इस्तेमाल कोविड-19 के इलाज में भी बड़े स्तर पर किया गया था।

छह देशों में ये मौते हुईं

बायोमेडिसिन एंड फार्माकोथेरेपी के आगामी अंक में प्रकाशित अध्ययन से पता चला है कि हार्ट एरिथमिया और मसल वीकनेस जैसे दुष्प्रभावों के कारण मौतों की संख्या बढ़ी। स्टडी के अनुसार जिन छह देशों में ये मौते हुईं, उनमें अमेरिका, तुर्किए, बेल्जियम, फ्रांस, स्पेन और इटली शामिल हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि मौतों की संख्या बहुत ज्यादा भी हो सकती है। दरअसल, उनकी स्टडी में मार्च और जुलाई 2020 के बीच केवल छह देशों को शामिल किया गया है।

कोरोना

हालांकि, एफडीए ने जून 2020 में इस दवा के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी को कैंसिल कर दिया था। कई स्टडी में यह बात सामने आई थी कि कोरोना वायरस पर हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का कोई फायदा नहीं था। इससे मौत के खतरे बढ़े ही थे।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 4 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 5 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 5 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 14 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया