कोलेस्ट्रॉल की दवा ‘स्टेटिन’ का दुष्प्रभाव, कोशिका की बनावट में बदलाव संभव

हैदराबाद : कोलेस्ट्रॉल को कम करने की दवा ‘स्टेटिन’ कोशिका की बनावट में भी बदलाव कर सकती है। सीएसआईआर- कोशिकीय एवं आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के नये शोध से यह खुलासा हुआ है।

अमेरिकन सोसाइटी ऑफ बायोकेमेस्ट्री एंड मॉलेक्यूलर बायोलॉजी के जर्नल ऑफ लिपिड रिसर्च में सीसीएमबी का एक शोध प्रकशित हुआ है। इसके मुताबिक स्टेटिन कोशिश की बुनियादी बनावट में बदलाव ला सकती है।

स्टेटिन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के बनने के लिये जरूरी इंजाइम एचएमजी-सीओए रेड्यूकटेस को बनने से रोक देता है। लंबे समय तक इस दवा के इस्तेमाल के गंभीर दुष्परिणाम भी सामने आते हैं।

यह दवा कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिये रामबाण मानी जाती है और इसके कई दुष्प्रभावों को लेकर चर्चा होती रही है। डॉ पारिजात सरकार और प्रोफेसर अमिताभ चट्टोपाध्याय के इस शोध ने इस बारे में बताया है।

शोध के अनुसार, कोशिका के बुनियादी ढांचे, जिसे साइटोस्केलटन कहा जाता है, वह एस्टिन जैसे प्रोटीन से बना होता है। यह प्लाज्मा मेम्ब्रेन या सेल मेम्ब्रेन के नीचे होता है। यही कोशिका के आकार और ढांचे का आधार होता है।

स्टेटिन न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल को कम करता है बल्कि यह एस्टिन का पोलीमराइजेशन भी कर सकता है। पोलीमराइजेशन में छोटे अणुओं यानी मोमर्स को रासायनिक तरीके से जोड़कर एक चेन के जैसा या नेटवर्क अणु को बनाता है, जिसे पॉलीमर कहते हैं।

डॉ पारिजात कहते हैं कि यह शोध एस्टिन स्तर और कोलेस्ट्रॉल बायोसिंथेसिस के बीच के संबंध को बताता है। प्रोफेसर चट्टोपाध्याय ने कहा कि इससे भविष्य में बेहतर दवायें विकसित करने में मदद मिलेगी।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 3 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 2 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 4 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 14 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़