कोवैक्सीन और कोविशील्ड के मिक्स डोज़ पर स्टडी करने की मिली मंजूरी

नई दिल्ली। भारत के औषधि महानियंत्रक ने कोवैक्सिन और कोविशील्ड के मिक्स डोज़ लगाने को लेकर स्टडी करने की इजाजत दे दी है। देश में कोरोना महामारी के बीच टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है। इस बीच देश में टीकाकरण को लेकर एक और अच्छी खबर आ रही है। सरकार की ओर से देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की मिक्स डोज की स्टडी के लिए DCGI ने मंजूरी दे दी है।

भारत के औषधि महानियंत्रक ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड की मिक्स डोज पर एक अध्ययन करने की अनुमति दी है। सूत्रों का कहना है कि यह स्टडी और इसके क्लीनिकल ट्रायल वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित किए जाएंगे। ​सीडीएससीओ की एक विषय विशेषज्ञ समिति ने दोनों वैक्सीन के मिश्रण के लिए 29 जुलाई को अध्ययन करने की सिफारिश की थी। बता दें यह स्टडी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के उस स्टडी से अलग होगी, जिसमें कहा गया था कि दो कोविड टीकों को मिलाने से बेहतर सुरक्षा और इम्युनोजेनेसिटी मिलती है।

भारत ने अभी तक चार टीकों को मंजूरी दी गई है। भारत में एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड, भारत में ही तैयार भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, रूस की स्पूतनिक वी। इसके अलावा जानसन एंड जानसन को मंजूरी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, देश में इसी हफ्ते पांचवीं वैक्सीन, जायडस कैडिला की वैक्सीन को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिल सकती है। लेकिन देश में दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सिन का इस्तेमाल ही सबसे ज्यादा हो रहा है।

बता दें कि देश में जनवरी से टीका लगाए जाने का काम शुरु हुआ है। शुरू में पहले स्वास्थ्यकर्मियों फिर बुजुर्गों को टीका दिया गया। अब देश में 18 साल से ज्यादा के सभी लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि Covishield and Covaxin की मिक्स डोज कोरोना वायरस पर अधिक असरदार साबित होगी। पिछले दिनों इसको लेकर मंजूरी की अनुमति मांगी गई थी।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 20 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया