खराब दवा की शिकायत उपभोक्ता मंत्रालय से भी कर सकेंगे 

नई दिल्ली। दवाओं की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत अब आप उपभोक्ता एवं खाद्य मंत्रालय से भी कर सकेंगे। तमाम सामग्रियों की तर्ज पर दवाओं के लिए भी मंत्रालय की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। मौजूदा समय में स्वास्थ्य मंत्रालय और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) दवाओं का नियमन करते हैं। ऐसे में बड़े मामले सामने आने पर ही कदम उठाए जाते हैं। उपभोक्ता एवं खाद्य मंत्रालय खाद्य समेत तमाम सेवाओं के लिए उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करता है। लेकिन दवाओं का मामला तकनीकी रूप से अलग होने की वजह से मंत्रालय सीधे तौर पर इसकी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा।
मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, अब दवाओं का बिल देना हर केमिस्ट के लिए अनिवार्य है। साथ ही दवा के दाम समेत अन्य किसी खामी की शिकातय उपभोक्ता सीधे हमारी हेल्पलाइन पर कर सकेंगे। दवा की गुणवत्ता से जुड़े मामले को सीधे तौर पर हम नहीं निपटा सकते, लेकिन संबंधित मंत्रालय के साथ समन्वय कर उपभोक्ताओं को राहत दिला सकते हैं। उन्होंने बताया दवा के बेअसर होने या रिएक्शन से जुड़ी शिकायत भी हेल्पलाइन पर जा सकती है।
ऐसे सभी मामलों को हम सीधे सीडीएससीओ को भेजेंगे और वह कार्रवाई करेगा। अधिकारी ने बताया कि दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के मसले पर हमसे सुझाव लिए गए थे। हमने भी एंटीबायोटिक और उन दवाओं की बिक्री ऑनलाइन करने से रोकने को कहा है, जो मानसिक रोग से जुड़ी हैं या जिनमें ऐसा तत्व है जिससे नशा किया जा सकता है। दवा के लिए सीधे तौर पर सीडीएससीओ जिम्मेदार है, लेकिन इस बारे में सभी लोग जागरूक नहीं हैं।  अधिकारी ने कहा कि दवा में गुणवत्ता को लेकर सिर्फ एक मसला नहीं है। कई बार केमिस्ट की गलतियों से दवाएं खराब हो जाती हैं। यह पूरी तरह से तकनीकी मामला है और चाहकर भी मंत्रालय कोई हल नहीं निकाल सकता है। ऐसे में अगर उपभोक्ता हमसे शिकायत करता है तो उसे राहत सीडीएससीओ से ही मिलेगी और हम उसकी शिकायत सही जगह तक पहुंचा देंगे। दरअसल, दवाओं की शिकायतों को लेकर उपभोक्ता और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच समन्वय स्थापित करने को लेकर कुछ सांसदों द्वारा सिफारिश की गई थी।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा