खांसी-जुकाम की जानलेवा दवा का रॉ मैटिरियल सप्लायर गिरफ्तार

नाहन (हप्र)। पुलिस ने कालाअंब स्थित दवा कंपनी डिजीटल विजन को दवा कोल्ड बेस्ट के लिए रॉ मैटिरियल सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि अंबाला स्थित ठाकुर इंटरप्राइजेज द्वारा दवा के लिए प्रोपलीन ग्लाइकोल सप्लाई किया गया था। इस कैमिकल में मिलावट पाई गई है। मिलावट को ही बच्चों की मौत का कारण माना गया है। पुलिस ने आरोपी सप्लायर विभोर चितकारा को अंबाला से गिरफ्तार कर जज के सामने पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
गौरतलब है कि यह मामला जम्मू-कश्मीर के रामनगर में बच्चों की मौत के बाद सामने आया था। इसके बाद जम्मू कश्मीर के स्टेट ड्रग कंट्रोलर ने हिमाचल और हरियाणा के स्टेट ड्रग कंट्रोलर को मामले में कार्रवाई के लिए लिखा था। 15 फरवरी को स्टेट ड्रग कंट्रोलर और 17 फरवरी को सेंट्रल ड्रग कंट्रोलर की टीम ने उद्योग में छापेमारी कर सैंपल भरे थे। प्रारंभिक जांच में दवाई के सेवन से बच्चों की किडनी खराब होने का मामला सामने आया था। इसके बाद ड्रग कंट्रोलर की टीम ने हरियाणा स्थित अंबाला व कालाअंब में स्थित डिजीटल विजन में छापेमारी की थी। मामले में उद्योग को पहले ही सील किया जा चुका है। देशभर में जहां भी उद्योग में बनी दवाई कोल्ड बेस्ट सप्लाई की गई थी। इसकी बिक्री पर रोक लगाकर पूरे स्टॉक को वापस मंगवा लिया गया था ताकि कोई अन्य बच्चा दवाई के कारण प्रभावित न हो। इस मामले में उद्योग के तीनों मालिकों पर कॉस्मेटिक एक्ट के अलावा धारा 308 में मामला दर्ज किया गया है। उद्योग के चेयरमैन पुरूषोतम गोयल, प्रबंध निदेशक कोनिक गोयल व मानिक गोयल को आरोपी बनाया गया है। यह तीनों आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। रॉ मैटिरियल सप्लाई करने वाले विभोर की गिरफ्तारी के बाद इन तीनों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। दवा कोल्ड बेस्ट के सेवन से अभी तक करीब 13 बच्चों की मौत हो चुकी है। उधमपुर जिले के रामनगर में पहले भी 12 बच्चों की मौत का मामला सामने आया था। इसके बाद पटियाला में दो बच्चों को एक डॉक्टर ने यह प्रतिबंधित दवा दी थी। इस दवा के सेवन से दो साल के एक बच्चे की मौत हो गई थी। जबकि दूसरे पांच साल के बच्चे को गंभीर हालत होने पर आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। विभाग ने इस दवा को वापस मंगवाने के लिए संबंधित राज्यों के ड्रग एसोसएिशन को कहा था। साथ ही दवा की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई