खांसी-जुकाम की दवा किराने की दुकान पर भी मिलेंगी! सरकार कर रही विचार

नई दिल्ली। खांसी-जुकाम और बुखार की दवा अब देशभर में किराने अथवा जनरल स्टोर पर भी मिलेंगी। इस संबंध में सरकार पॉलिसी पर विचार कर रही है। अन्य कई देशों में जनरल स्टोर पर भी खांसी-जुकाम और बुखार जैसी आम दवाएं मिलती हैं। इसी तर्ज पर भारत सरकार की तरफ से बनाई गई एक कमेटी इस पर विचार कर रही है।

ओटीसी यानी ओवर द काउंटर ड्रग पॉलिसी में इस पर चर्चा की जा रही है। इसके लिए डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन नहीं लेना पड़ेगा। इसका उद्देश्य यह है कि गांव-देहात में खांसी-जुकाम और बुखार जैसी आम दवा लोगों तक आसानी से पहुंच सके।

इन देशों में मिलती है बिना डॉक्टरी पर्चे के दवा

भारत की ओवर द काउंटर ड्रग पॉलिसी से जुड़े कुछ एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि गांवों में रहने वाली आबादी को ध्यान में रखते हुए पॉलिसी में बदलाव करना चाहिए। बता दें कि ओवर द काउंटर में वो दवाएं आती हैं, जिन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना बेचा जा सकता है। अमेरिका जैसे कई देशों में जनरल स्टोर्स पर भी आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी दवा की बिक्री की जाती है। ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में भी उनके वर्गीकरण और इस्तेमाल को लेकर साफ गाइडलाइंस हैं।

क्या भारत में जनरल स्टोर पर मिलेगी दवा?

इसी साल फरवरी में डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज अतुल गोयल ने भारत की ओटीसी ड्रग पॉलिसी तैयार करने के लिए एक स्पेशल कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने हाल ही में बिना प्रिस्क्रिप्शन के बेची जा सकने वाली दवाओं की पहली लिस्ट सौंपी है।

 

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 14 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर