खाद्य सुरक्षा टीम ने मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी, प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

मैनपुरीः जिले के करहल में एक मेडिकल स्टोर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद की है. टीम ने स्टॉक सीज कर मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई के लिए औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी आगरा को रिपोर्ट भेजी है.

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम को सूचना मिली कि करहल के विवेक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की बिक्री की जा रही है. सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल और औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की. उप जिलाधिकारी आरएन वर्मा के आदेश पर पुलिस बल भी पहुंच गया. छापेमारी में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की 58 बोतल सौ एमएल की और 53 बोतल 50 एमएल की बरामद हुईं.

औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल ने इंजेक्शन के दो नमूने भी जांच के लिए भेजे हैं. इसमें 100 और 50 एमएल इंजेक्शन का एक- एक नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा है. बरामद सभी इंजेक्शन बिना लेबिल के थे जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा.

जानकारी मिली कि एक दुकान पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बिक रहा है. छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुआ है. दो नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं.

Related Posts

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

रायबरेली (यूपी)। मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं। संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। दवाओं की गुणवत्ता को लेकर औषधि प्रशासन ने सख्ती बढ़ा…

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अमेरिका और यूरोप के दवा नियामकों ने छह दवा फैक्टरियों में गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामियां उजागर की हैं। वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त