खाली हाथ लौटी आईएमए

नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की बैठक बेनतीजा रही। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि वानखेडकर के अनुरोध पर हुई इस तीन घंटे की मुलाकात में मेडिकल शिक्षा तथा पेशे को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल पाया। नड्डा ने एनएमसी विधेयक 2017 पर कोई चर्चा करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह विधेयक अभी लोकसभा में है।

डॉ. वानखेडकर ने कहा कि आईएमए संसद में एनएमसी विधेयक की गतिविधियों पर गंभीरता से नजर रखेगा। जैसाकि महापंचायत में तय हुआ था कि यदि लोकसभा ने एनएमसी विधेयक चिकित्सा जगत पर जबरन थोपा तो आईएमए तत्काल प्रभाव से देशभर में सभी आधुनिक चिकित्सा से जुड़े डॉक्टरों की सेवाएं वापस ले लेगी।

केंद्रीय मंत्री ने अपने अधिकारियों के सहयोग से आईएमए की कई अन्य मांगों पर चर्चा की जो पिछले ढाई वर्षों से मंत्रालय में लंबित है। इनमें पीसीपीएनडीटी अधिनियम में संशोधन, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में मुआवजे की सीमा, क्लिनिक प्रतिष्ठान अधिनियम में अस्पताल के खिलाफ हिंसा का केंद्रीय कानून और इसमें संशोधन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

आईएमए अध्यक्ष ने सरकार को बताया कि एनएमसी विधेयक 2017 का मौजूदा स्वरूप अस्वीकार्य है और यदि इसमें जरूरी बदलाव नहीं किए गए तो आईएमए को सीधी कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से निजी मेडिकल कॉलेजों की 85 फीसदी सीटों के लिए शुल्क निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि निजी प्रबंधनों में मौजूदा 50 फीसदी कोटे का प्रावधान लागू हो जाता है तो निम्न सामाजिक-आर्थिक वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को चिकित्सा की पढ़ाई से वंचित रहना पड़ जाएगा। यह वार्ता बेनतीजा रही लेकिन इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया गया।

Related Posts

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

नई दिल्ली। अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त की हैं। दवाओं की बिक्री और भंडारण के नियमों की बड़े पैमाने पर अनदेखी मिली है। मादीपुर…

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 1 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए