खुद का इलाज करेगी नई लचीली ई-त्वचा 

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने एक इलेक्ट्रॉनिक स्किन विकसित किया है। इसकी विशेषता यह है कि यह खुद को महसूस कर सकती है और खुद का इलाज भी कर सकती है। इसका प्रयोग प्रोस्टेटिक्स, घाव भरने के लिए दवा युक्त पट्टी और पहनावा प्रौद्योगिकी में किया जा सकता है। यह कृत्रिम त्वचा 3,400 फीसदी से अधिक लचीली है और यह तुरंत अपने मूल रूप में वापस आ जाती है और छूने के प्रति यह संवेदनशील है। शोधकर्ताओं ने कहा कि इसका निर्माण हाइड्रोजेल और धातु कार्बाइड से किया गया है तथा यह विभिन्न सतहों पर चिपक सकती है।
जब इसे टुकड़ों में काटा जाता है तो यह तुरंत जुडक़र खुद की मरम्मत कर लेता है। सऊदी अरब के तुवाल स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (केएयूएसटी) के प्रोफेसर हुसम अलशरीफ ने बताया कि हमारी सामग्री ने पहले के सभी हाइड्रोजेल को पीछे छोड़ दिया है और नई कार्यक्षमताओं का प्रदर्शन किया है। शोध के मुख्य लेखक और यूनिवर्सिटी के पोस्टडॉक्टोरल छात्र यिझोऊ झांग ने कहा कि इस सामग्री की खींचने और जुडऩे की अलग-अलग संवेदनशीलता एक सफल खोज है, जो हाइड्रोजेल की संवेदनशीलता क्षमता में एक नया आयाम जोड़ता है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 2 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 2 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश