खुले में दवाइयां जलाने पर 5 हजार जुर्माना

इंदौर। शैल्बी अस्पताल की एक्सपायर हो चुकी दवाइयों को कमरों में भरकर रखने और फिर पास ही खुले में ही जलाने के आरोपी पर 5 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है।

जानकारी अनुसार नगर निगम को शैल्बी अस्पताल के पीछे स्थित रेसकोर्स रोड कॉलोनी के लोगों ने दवाइयां जलाने की शिकायत की थी। इस पर निगमायुक्त मनीष सिंह ने खुद मौके पर जाकर देखा तो बड़ी संया में एक्पायर्ड सिरप और अन्य दवाइयां बड़े-बड़े बोरों में भरकर रखी हुई थी। यहां पर दवाइयां जलाने के निशान भी मिले। यह दवाइयां भंवरलाल मोतीलाल जैन ने यहां जमा कर रखी थी।

निगमायुक्त ने जैन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उनकी फैक्ट्री भी है। चर्चा है कि पार्षद का फोन आने के बाद निगमायुक्त नरम पड़ गए और आगे की कार्रवाई का जि मा खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग पर डाल दिया। इसके बाद खानापूर्ति करते हुए निगमायुक्त ने आरोपी जैन पर केवल 5 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया।

इस बारे में पार्षद टीनू जैनने बताया कि आरोपी बनाए गए जैन मेरे दूर के रिश्तेदार हैं। उन्होंने मेरी फोन पर अफसरों से बात कराई थी। मैंने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा था। कोई दबाव नहीं बनाया। बता दें कि खुले में दवाओं को जलाना वायु प्रदूषण की श्रेणी में आता है। इस मामले में नगर निगम व प्रदूषण बोर्ड को भी सूचना देनी थी, किंतु निगम की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। दवाओं में आम आदमी के लिए हानिकारक केमिकल भी हो सकते हैं, जिसके धुएं से क्षेत्रीय रहवासियों का गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़