खून पतला करने वाली दवा खाने वाले भी लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली। देश भर में वैक्सीनेशन जारी है। दरअसल इसके साथ ही कुछ एडवाइजरी भी जारी की गई थी की किन लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवानी है और किन लोगों को नहीं लगवानी है। तो इसी कड़ी में बात उठती है उन लोगों की जो लोग ब्लड थिनर की दवा लेते है। दरअसल खून पतला करने (ब्लड थिनर) की दवाई लेने वाले भी कोवैक्सीन और कोविशील्ड ले सकते हैं। इससे कोई खतरा नहीं है।

आइसीएमआर के डीजी डाक्टर बलराम भार्गव ने दोनों कंपनियों से ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीजीसीआइ) से वैक्सीन की फैक्टशीट में खून पतला करने की दवाई लेने वालों को वैक्सीन नहीं लेने की हिदायत को हटाने के लिए अनुरोध किया है और जल्द ही इसे हटा लिया जाएगा। डाक्टर बलराम भार्गव के अनुसार देश में खून को पतला करने के लिए दो तरह की दवा दी जाती है। एक दवा प्लेटलेट्स पर आधारित एस्पि्रन या क्लोपिडोगरेल है और दूसरी दवा हेपरीन है, जो खून बहने की आशंका वाले व्यक्तियों को दी जाती है। उनके अनुसार एस्पि्रन लेने वाले लोगों के लिए वैक्सीन लेने पर कोई दिक्कत नहीं है।

वहीं हेपरीन लेने वालों के वैक्सीन लगने वाली जगह पर सूजन और दर्द हो सकता है। यदि वैक्सीन लेने के दो दिन पहले यह दवाएं बंद कर दी जाएं तो यह समस्या नहीं आती है। डाक्टर भार्गव ने कहा कि भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ने डीसीजीआइ से फैक्टशीट से इस प्रावधान को हटाने का आग्रह किया है। उनके आग्रह पर जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा। कोवैक्सीन के ट्रायल के स्टेज में ही इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत मिलने के कारण इसे लगवाने वालों को यह फैक्टशीट दी जाती है। उनकी सहमति के बाद टीका लगाया जाता है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 11 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक