खेल, 8 लाख कीमत की सरकारी अस्पतालों की दवाएं बरामद

मुजफ्फरनगर : यूपी के मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में औषधि विभाग ने छापेमारी करते हुए 8 लाख कीमत की दवाएं बरामद की है. यह दवाएं दिल्ली सरकार के अस्पताल में निशुल्क दी जाती है.

मेडिकल स्टोर पर दिल्ली सरकार की नि:शुल्क मिलने वाली दवा बिकती मिली. ड्रग विभाग और पुलिस ने दवा सप्लायर के घर छापा मारा, जहां दवा का जखीरा पकड़ा गया.

दवाओं की कीमत करीब आठ लाख बताई गई है. पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को पकड़ लिया है, दवा सप्लायर की तलाश जारी है.

ड्रग विभाग को गांव नरा में लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर दिल्ली के अस्पतालों में नि:शुल्क दी जाने वाली दवाओं की बिक्री की सूचना मिली थी.

पुलिस पूछताछ मेडिकल स्टोर संचालक ने बताया कि वह ये दवाएं मुजफ्फरनगर के अंकित विहार निवासी सौरभ अग्रवाल से खरीदता है.

जानकारी होने के बाद विभाग आरोपी से घर भी गया. सौरभ के घर छापेमारी के दौरान विभाग को सरकारी दवा का जखीरा मिला. इन दवाओं में एंटी बायोटिक दवाएं अधिक हैं. लेकिन  आरोपी सौरभ मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश प्रसाद ने बताया कि लगभग आठ लाख रुपये की दवा जब्त की गई है. इस मामले में मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है.

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ